लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे सो रहे पति-पत्नी और पुत्र दब गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

बताया गया कि रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। शनिवार तड़के अचानक कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे मोहन कश्यप, उनकी पत्नी कविता कश्यप (45) और आठ वर्षीय पुत्र नानू कश्यप दब गए।
दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इस्लाम की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुज वर्मा और एसओ नीमगांव प्रवीर कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान में हुए इस हादसे से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। बता दें जिले में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है।
और पढ़े  अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग
  • Related Posts

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…

    ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी

    परंपरागत हुनर के लिए पहचाने जाने वाला उत्तर प्रदेश अब आधुनिक हथियारों और रक्षा उपकरणों के उत्पादन में भी अपनी पहचान बना रहा है। ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर…