कानपुर में अडानी डिफेंस की गोला-बारूद निर्माण इकाई और लखनऊ में ब्रह्मोस की परियोजना इस इकोसिस्टम के प्रमुख हिस्से हैं। ट्रेड शो में प्रदर्शित पिस्टल और बुलेट प्रूफ जैकेट ने यह भी दिखाया कि यूपी का डिफेंस इकोसिस्टम सिर्फ बड़े हथियारों तक सीमित नहीं है। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, छोटे हथियार, रक्षा कंपोनेंट और हाईटेक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए भी यहां बाजार और उत्पादन का आधार तैयार हो रहा है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर लखनऊ, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट में विकसित किया जा रहा है।
नोएडा की नियारा ट्राइब को मिल रही वैश्विक पहचान
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतमबुद्ध नगर की नियारा ट्राइब का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना है। इसकी फाउंडर निहारिका प्रथम हैं। हॉल एच 14, स्टॉल 03/40 पर उनका कलेक्शन लगा है। निहारिका ने बताया कि उनका ब्रांड भारत की पारंपरिक विरासत को मॉडर्न डिजाइन के साथ दुनिया तक पहुंचाता है। यहां हाथ से बने ट्राइबल हार, चोकर, झुमके और लेदर बैग हैं। सभी प्रोडक्ट लिमिटेड एडिशन और हैंडक्राफ्टेड हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो से उन्हें विदेशी खरीदारों से जुड़ने और महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिला है।






