महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की पद यात्रा सरयू से संगम तक 31 अक्टूबर से शुरू

महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी के पद यात्रा सरयू से संगम तक 31 अक्टूबर को शुरू हो रही है। यह पदयात्रा प्रयागराज के संगम पर 10 नवंबर को समाप्त होगी।पदयात्रा का नेतृत्व सांसद संजय सिंह करेंगे। पद यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अयोध्या के एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी।महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की पद यात्रा सरयू से संगम तक 31 अक्टूबर से शुरूप्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि महंगाई भगाओ रोजगार बचाओ स्लोगन के साथ सांसद संजय सिंह सरयू के नया घाट से पदयात्रा शुरू करेंगे और अयोध्या के सीमावर्ती क्षेत्र चौरे बाजार तक जगह-जगह पद यात्रा का भव्य स्वागत होगा, 10 नवंबर को यात्रा प्रयागराज के संगम पर समाप्त होगी। सभाजीत सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव भी आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। इसके लिए आज आवेदन पत्र का प्रारूप लोगों में वितरित किया गया और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि जो लोग निकाय चुनाव लड़ना चाहते हैं वह निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…