यूक्रेन-75 मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले सैकड़ों लोगों की मौत,भारी नुकसान की आशंका.

Spread the love

यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में मिसाइल की आवाज के साथ जोरदार धमाके सुने गए हैं। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कई शहरों की इमारतों से काला धुएं के गुबार निकलते देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं।


राजधानी कीव पर 75 मिसाइलों से हमले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है।

रूस हमें पृथ्वी से मिटाने की कोशिश में लगा है: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन, कई लोग घायल, जांच शुरू
  • Related Posts

    हैदराबाद में कार की टक्कर से महिला की मौत, जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने…


    Spread the love

    2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान’: ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर “लगभग नियंत्रण” कर रहा है और जल्द ही वहां पूरी तरह नियंत्रण हासिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *