हल्द्वानी- बढ़ती महंगाई में गरीबों का सहारा बना इंदिरा अम्मा भोजनालय..यहां मिलता है 5 रुपये में भरपेट खाना

Spread the love

यहां महज 5 रुपये में मिल जाता है दाल-चावल-
सुशीला तिवारी अस्पताली

वासूदेव कांप्लैक्स में लिटिल मैरिकल्स फाउंडेशन की ओर से थाल सेवा संचालित हो रही है। यहां मात्र पांच रुपये में लोगों को भरपेट दाल-चावल मिलता है। महंगाई के बीच पांच रुपये में रोजाना यहां सैंकड़ों लोग दाल-चावल खाते हैं। संस्था के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि लोगों के दान से भोजनालय का संचालन होता है। दिन में 12 बजे से दो बजे तक यहां भोजना मिलता है। हर दिन करीब 200 से अधिक लोग यहां भोजन करते हैं। गरीबों के लिए यह एक बहुत बड़ा सहारा है। हमारी संस्था का लक्ष्य हर दिन एक हजार लोगों को भोजन कराना है।

बढ़ती महंगाई के बीच इंदिरा अम्मा भोजनालय गरीबों का सहारा बने हैं। महंगाई बढ़ी लेकिन यहां मिलने वाली थाल का मूल्य आज भी 20 रुपये है। भोजन का मेन्यू हर दिन अलग रहता है। थाल में चार चपाती, एक कटोरी दाल, एक सब्जी, एक कटोरी चावल बीस रुपये में उपलब्ध है। इंदिरा अम्मा भोजनालयों में करीब 300-400 लोग भोजन करते हैं। इंदिरा अम्मा भोजनालय संचालक मात्र 10 रुपये की सब्सिडी में इन्हें संचालित कर रहे हैं।

सरस मार्किट स्थित इंदिरा अम्मा भोजनालय की संचालक नीलू नेगी ने बताया कि हर दिन करीब 300-400 लोग यहां भोजन करते हैं। कुछ लोग पैकिंग करके भी ले जाते हैं। बीस रुपये में चार चपाती, एक कटोरा दाल, एक सब्जी, एक कटोरा चावल दिया जाता है। साथ ही पहाड़ी उत्पाद भी भोजन में शामिल किए जाते हैं। यदि कोई और अधिक भोजन मांगता है, तो उसे दिया जाता है। भोजन पर 10 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसी में सभी व्यवस्थाएं करनी होती हैं। ग्राम्य विकास विभाग इसका प्रायोजक है। सभी वर्गों के लोग यहां भोजन करने आते हैं।

और पढ़े  सुशीला तिवारी अस्पताल- शुरू होने से पहले 12 करोड़ की कैथ लैब पर सीलन का अटैक, नौ करोड़ की जर्मन मशीन बनी शोपीस

मंडी में संचालित हो रहे इंदिरा अम्मा भोजनालय में काम कर रहीं दिव्या ने बताया कि यहां रोजाना करीब 250-300 लोग भोजन करने आते हैं। भोजन में पहाड़ी उत्पाद भी शामिल किए गए हैं। मेन्यू के हिसाब से हर दिन का भोजन तैयार होता है। शनिवार को छोड़कर रोजाना सुबह आठ से शाम चार बजे तक भोजनालय खुला रहता है। गरीबों के साथ सामान्य वर्ग के लोग भी यहां भोजन के लिए आते हैं। आसपास के सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी यहां भोजन करते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *