झारखंड / गुमला : बकरे की बलि देते – देते चली गई 1 बच्चे की जान

Spread the love

गुमला जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है जहां बकरे की बलि देते समय एक बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के नवमी के अवसर पर बकरे की बलि दी जा रही थी लेकिन उसी दौरान काटने वाले हथियार का बलुवा टूट कर तीन वर्षीय बच्चे को जा लगा। इसके बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

तीसरे बकरे की बलि के समय हुई घटना

हर साल की भांति इस साल भी गांव के दुर्गा पूजा मंडप में बकरा मंडप में बकरे की बलि देने की परंपरा को लोगों द्वारा निभाया जा रहा था। दो बकरे की बलि दी जा चुकी थी। तीसरे बकरे की बलि के लिए बलुआ से बकरे की गर्दन पर मार ही रहा था कि बलुआ टूट गया और वहां पास खड़े दीपक उरांव के तीन वर्षीय पुत्र को जा लगा जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।


Spread the love
और पढ़े  झारखंड: विधानसभा परिसर में बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज,तनाव बढ़ा
  • Related Posts

    झारखंड: CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

    Spread the love

    Spread the loveजेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन ने शनिवार को नया रुख ले लिया। आंदोलनकारी छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा…


    Spread the love

    झारखंड विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन: 100 नामजद व 500 अज्ञात पर एफआईआर, ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन का एलान

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *