झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी के घर से बरामद हुईं 2 AK-47,बड़ा खुलासा ||

झारखंड में अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है, वे प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। छापेमारी के दौरान ईडी को उनके ठिकानों से दो AK-47 बरामद हुई हैं। स्थानीय मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, ईडी ने एनआईए को इसके बारे में सूचना दी है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं से मजबूत संबंध हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय एजेंसी ने यहां अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापा मारा है। झारखंड और बिहार की करीब 17 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है।

और पढ़े  झारखंड: निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, CM सोरेन ने दिए निर्देश, परिजनों को न्याय की उम्मीद
  • Related Posts

    झारखंड: निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, CM सोरेन ने दिए निर्देश, परिजनों को न्याय की उम्मीद

    आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सोशल…

    झारखंड- भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत,मासूम गंभीर

    झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई।…