उत्तराखंड बस हादसा : खबर अपडेट- बरात लेकर जा रही बस खाई में गिरी, कम से कम 30 की मौत की आशंका,मची चीख पुकार।

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. इस घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरी यह बस लालढांग से काड़ा तल्ला जा रही थी. तभी रास्ते में बीरोखाल के सीमडी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस बस में 40 से 50 बारातियों के सवार होने की सूचना है. इनमें से 6 बारातियों के शव खाई से बाहर निकाले गए.
हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. फिलहाल ग्रामीण और प्रशासन खाई में लोगों को तलाशने का काम कर रहें है. हालांकि अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है.
पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए इस भीषण बस दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच गए. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘दुर्घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे है.’


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- पीलीकोठी रोड पर हादसा: सड़क किनारे रखे सीवर पाइप से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, हादसे में डॉक्टर घायल
  • Related Posts

     देहरादून: यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा..गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के गानों से बढ़ी वर्चस्व की लड़ाई ने दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया। विवाद करीब दो महीने पहले शुरू हुआ…


    Spread the love

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *