उत्तराखंड / पौड़ी: बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस सिमड़ी के पास खाई में गिरी, बड़ी संख्या में हताहत होने की आशंका।

कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। सूचना पर धुमाकोट और रिखणीखाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग राहत और बचाव में जुटे हुए हैं। अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में दिक्कतें आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी नीचे गई है जबकि पूरी पहाड़ी में लोग छिटक कर गिरे हुए हैं। रात करीब 9:30 बजे तक करीब आठ घायलों को बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने इसकी सूचना जिला पुलिस और प्रशासन को दी है। आसपास के थानों से पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि हरिद्वार जिले के लालढांग क्षेत्र से एक बरात की बस बीरोंखाल के कांडा मल्ला गांव जा रही थी। गांव के पास ही बस खाई में गिर गई। रात करीब 9:30 बजे तक करीब आठ घायलों को स्थानीय ग्रामीण खाई से निकालकर सड़क तक ले आए थे जिन्हें बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है।

धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि बस की लाइट अचानक बंद होने पर घटनास्थल के पास के गांवों के लोगों ने ग्रामीणों को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कोटद्वार के सीओ जीएल कोहली के नेतृत्व में कोटद्वार से भी पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। रात करीब 9:30 बजे तक आठ घायलों को खाई से निकाल लिया गया।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…