मोटाहल्दू / खड़कपुर :- घरों में घुस कर लूटपाट करने वाली महिला चोरनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,भाजपा नेत्री ने पकड़वाया रंगे हाथ,देखें विडियो ||

Spread the love

मोटाहल्दू / खड़कपुर :- घरों में घुस कर लूटपाट करने वाली महिला चोरनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,भाजपा नेत्री ने पकड़वाया रंगे हाथ,देखें विडियो ||

इस तरह से हुई थी घटना –


गांव में एक अज्ञात महिला ,भाजपा नेत्री महिला मोर्चा पूर्वी मंडल महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी के घर में घुसी ।घर में ताला होने के चलते 2 से 3 मिनट तक रुकी इस बीच पार्किंग में खड़ी गाड़ी को पूरी तरह से तलाशने के बाद वापस खाली हाथ लौट गई। उसके तुरंत बाद उनके बगल के घर में घुसी और उनके घर में रखी अलमीरा को टटोलने लगी। वहां घर में मौजूद महिला ने युवती से आने का कारण पूछा तो युवती ने बताया कि मैं उनके बेटे हर्षित से मिलने आई हूं, और उनकी किताबें देख रही हूं । तो घर में मौजूद महिला ने हर्षित से पूछा आप इन्हें जानते हो तो उनके बेटे ने साफ मना कर दिया ,इस पर महिला तुरंत वापस लौटी और बाहर खड़ी स्कूटी में बैठकर नौ दो ग्यारह हो गई ।फिर कुछ देर बाद यहां के पाडलीपुर गांव में जन्मदिन का निमंत्रण देने के बहाने एक घर में घुस कर बच्चे को गोद में उठा चुकी युवती को बच्चे की मां के ऐन वक्त पर मौके पर पहुंच जाने के कारण घर से खाली हाथ भागना पड़ा। इस बीच अज्ञात युवती ने घर की आलमारी को भी खंगाल दिया था।मिल रही जानकारी के अनुसार पाडलीपुर गांव में कैलाशचंद आर्या का घर है। आज शाम लगभग पांच बजे के आसपास उनका तीन साल का बच्चा एक कमरे में खेल रहा था। जकि उनकी पत्नी मंजू आर्या दूसरे कमरे में काम निपटा रही थी।
मंजू के अनुसार उसे बच्चे वाले कमरे में किसी महिला के बोलने की आवाज सुनाई पड़ी तो लगा कि उनकी देवरानी बच्चे से बात क रही होगी। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई तो जींस और टीशर्ट पहने एक युवती बच्चे को गोद में लेकर कमरे से बाहर निकल ही रही थी।मंजू ने बताया कि जब उसने युवती से परिचय पूछा तो उसने बिना किसी गांव का नाम बताए कहा कि वह दूसरे गांव से आई है। उसे घर में बच्चे का जन्मदिन है इसलिए वह उन्हें निमंत्रण देने के लिए आई है। लेकिन जब मंजू ने कहा कि वह तो उसे जानती ही नहीं है तो वह तेजी से घर से बाहर निकली और इसके बाद घर के बाहर स्कूटी के स्टार्ट होने की आवाज आई।जब तक मंजू घर से बाहर निकलती तब तक युवती नौ दो ग्यारह हो चुकी थी। मंजू के अनुसार युवती ने बच्चे से बात करते करते उनकी आलमारी खोल की पूरी तरह खंगाल ली थी। उसमें रखा मंजू का पर्स भी खुला पड़ा था।

और पढ़े  उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

कुछ इस तरह आई पकड़ में

दिनांक 02/10/22 को वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी मन्जू देवी W/O कैलाश चन्द्र निवासी ग्राम-पाडलीपुर पो0ओ0 मोटाहल्दू लालकुआँ द्वारा एक किता तहरीरी प्रार्थना पत्र बावत दि0 30/9/22 की सायं समय 17.00 बजे एक अज्ञात महिला द्वारा मुँह में मास्क लगाकर घर में आकर घर के अन्दर से 2000/-रु0 व आधार कार्ड चोरी कर ले जाने बावत दाखिल किया । दाखिला तहरीर प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर न0- 276/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 त्रिभुवन सिह के सुपुर्द की गयी ।अभियोग के सफल निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ के निर्देश में पुलिस टीम का गठन किया गया ।
दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे एक संदिग्ध महिला कु0 जसलीन कौर पुत्री मनोहर निवासी विवेकानन्द स्कूल के पास आवास विकास सुभाषनगर हल्द्वानी प्रकाश मे आयी । जिसकी निशादेही पर पाटलीपुर मोटाहल्दू लालकुआँ वादिनी मुकदमा के घर से चोरी किये गये 1500/- रु0 व आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करायी गयी।
जिस पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी , काठगोदाम व थाना मुखानी में भी पूर्व में चोरी के अभियोग पंजीकृत होना व जेल जाना प्रकाश में आया है ।
अभियुक्ता उपरोक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।

अभियुक्ता का पूर्व आपराधिक इतिहास निम्नवत है।

1- मु0एफ0आर0 सं- 408/17 धारा 379/411 भा0द0वि0 हल्द्वानी
2- मु0एफ0आर0 सं- 67/22 धारा 380/411 भा0द0वि0 काठगोदाम
3- मु0एफ0आर0 सं-177/18 धारा 380/411 भा0द0वि0 मुखानी
4- मु0एफ0आर0 सं- 333/21धारा 380/411 भा0द0वि0 मुखानी

और पढ़े  उत्तराखंड: SIR पर विवादों के बीच तीन जिलों में नौ पर्यवेक्षक तैनात, जानें किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

गिरफ्तारी टीम –
1-उ0नि0 त्रिभुवन सिह
2-कानि0 अनिल शर्मा
3-म0कानि0 अनीता ठगुन्ना


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *