उत्तराखंड : देहरादून के जौनसार बाबर के क्वासी में फटा बादल, कई लोग और मवेशी बहे, एक शव बरामद

उत्तराखंड में भी ताउते का असर देखने को मिल रहा है। ताउते के मद्देनजर गुरुवार को उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। जिसमें तीन लोगों और कई जानवरों के बहने की सूचना है। जिसमें से एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। दो लड़कियां अभी भी लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के जौनसार बाबर के क्वासी क्षेत्र में बिजनाड खड्ड नामक स्थान पर बादल फटने की घटना में तीन लोगों के गायब हो गए। इस घटना में कुछ पशुओं के भी बह जाने की सूचना है।

प्रारंभिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता के क्वासी क्षेत्र के बिजनाड खड्ड में गुरुवार की की सुबह लगभग 8:30 बजे बादल फटने से तेज वर्षा हुई। जिससे पानी व मलबे की चपेट में आकर तीन लोग बह गए। कुछ पशु भी गायब बताए जा रहे हैं।

उप जिलाधिकारी कालसी चकराता संगीता कनौजिया ने बताया कि तहसीलदार चकराता, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस मौके पर है हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…