कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का देर रात हुआ देहांत…..

उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का बुधवार बीती रात देहांत हो गया। उन्होंने कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी ने साल 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी। पौड़ी से विधायक भी रहे।
नरेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। सीएम तीरथ सिंह रावत ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धीरज प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इसके साथ ही गढ़वाली गीतों का सदाबहार गायक रामरतन काला अब इस दुनिया को अलविदा कह गया है। पिछले कुछ वर्षों से लकवे के चलते उन्हें रंगमंच से दूर होना पड़ा था, आर्थिक दुश्वारियों के चलते पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कुछ आर्थिक मदद बीमारी के इलाज के लिए की थी, किन्तु शरीर साथ नहीं दे रहा था।

और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…