कोरोना ने तोडी छोटे दुकानदारों की कमर दाने दाने को हुए मोहताज

Spread the love

आज दिनांक 19-5-2021दिन बुधवार गाँव लहेरी प्रखड कोचस जिला रोहतास आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के प्रखड सचिव चदन कुमार ने लहेरी गाँव मे कुछ दूकानदारो से मुलाकात कि उनकी समस्या सुनी जिसमे शिवराती राम ने कहा की कोरोना ने छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी है।कोरोना कारण लॉकडाउन की अवधि लगातार बढ़ायी जा रही है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी हो गया है, लॉकडाउन का सबसे बुरा असर हम सभी छोटे दुकानदारों पर पड़ा है, जो किसी तरह अपनी छोटी सी पूंजी लगाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। जुत कुमार ने कहा की दुकानदारों में भी सबसे अधिक वे प्रभावित हो रहे हैं, जो अपने घर के निचले या बगल के हिस्से में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं और इसके अलावा उनका कोई दूसरा धंधा नहीं है। दुकान से जो दो पैसा आयेगा, उससे अपना परिवार पाल लेंगे। आज दुकान बंद हो जाने से हम दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं। और उन्होने कहा की सामाजिक हैसियत ऐसी नहीं है कि ये किसी से मदद ले लें। लोक-लाज के कारण ये चावल दाल के लिए किसी के समक्ष हाथ भी नहीं फैला सकते।सूद पर भी कोई व्यक्ति पैसे नहीं देगा। लिहाजा उनकी जिंदगी में अंधेरा ही अंधेरा छा गया है। उन सभी की बात सुनते हुए चदन कुमार ने कहा कोरोना महामारी के कारण छोटी दुकाने का कमर तोड़ दी है आज रोहतास जिला के सभी दुकानदार परेशान है हमारी यूनियन बिहार के मुख्यमंत्री जी से पत्र लिखकर आप सभी दुकानदारों को आर्थिक मदद दिलाएगी।

और पढ़े  जिंदा जल गए पत्नी और बेटे, पिता को राख में खोजती रही पुलिस, 11 घंटे बाद आग पर पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *