उत्तर प्रदेश : प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के परिवार वालो को मिलेगी नौकरी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण ड्यूटी के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को पूरा सहयोग किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को आदेश देते हुए कहा है कि अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। इससे जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंचायत चुनाव में लगाए गए राज्य कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आंकड़ों पर घमासान छिड़ा हुआ है। बता दें कि राज्य के शिक्षक व कर्मचारी संघों ने अफसरों पर मृत हुए शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य

    गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की…

    आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

    आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को बिठूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां वाल्मीकि…