उत्तराखंड : SDRF ने मिशन हौसला के तहत 20 गांवों को लिया गोद 

Spread the love

मिशन हौसला के तहत एसडीआरएफ ने प्रदेश के 20 गांवों को गोद लिया है। इसके तहत इन गांवों में कोविड से सुरक्षा के कामों को अंजाम दिया जाएगा। प्रत्येक गांव में दो सिपाही तैनात किए जाएंगे। इन जवानों के पास दवाओं से लेकर ऑक्सीजन आदि मौजूद रहेगी।
डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि शुरूआती चरण में गढ़वाल के 14 और कुमाऊं के छह गांवों को गोद लिया गया है। इन्हें एसडीआरएफ का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।

इस अभियान की शुरूआत डीआईजी अग्रवाल व सेनानायक आईपीएस नवनीत भुल्लर ने वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर की। इस अभियान में पर्वतीय जनपदों के वह गांव हैं जो जनसंख्या और क्षेत्रफल के साथ ही कोविड से अधिक प्रभावित हैं।

गांवों के नाम
पिथौरागढ़- खोलिया और दौला गांव।
बागेश्वर- ऐठान
अल्मोड़ा- बलटा और माठ गांव।
चंपावत- ज्ञानखेड़ा
रुद्रप्रयाग- रामुपर, कलना।
पौड़ी- गोदी दुगड्डा, सिरौ, स्वीत और डूगरी पंथ।
टिहरी- कुट्ठा।
उत्तरकाशी- गणेशपुर, नेताला, क्यार्का, नगाण।
चमोली- रामणा, बोला, सीगधार और खडे़धार।  

वर्तमान में एसडीआरएफ हर दिन पांच हजार आइसोलेट हुए और संक्रमित हुए लोगों की जानकारी लेती है। इसके बाद इन्हें कंट्रोल रूम से भी लोगों को फोन किया जाता है। विशेषज्ञ प्रश्नोत्तरी के बाद घर जाकर मरीजों को चाही गई मदद पहुंचाते हैं


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *