हल्द्वानी / भीमताल – रामलीला में पहली बार बेटियां करेंगी मंचन

भीमताल। नगर के डांठ क्षेत्र में पहली बार रामलीला के मंचन में बेटियां विभिन्न पात्रों का अभिनय करते नजर आएंगी। रामलीला में मंचन के लिए बेटियां इन दिनों तालीम ले रही हैं।

आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह फर्त्याल और सचिव सतीश पांडे ने बताया कि नगर में पहली बार राम का किरदार जिया मनराल, लक्ष्मण का यशस्विनी, भरत का वृद्धि पांडे, शत्रुघ्न का कात्यानी पांडे और सीता का किरदार गायत्री सिंह निभाएंगी। देवेंद्र ने बताया कि बेटियों के मंचन करने से अन्य बेटियों का भी मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक आस्था के प्रति भी उनका लगाव बढ़ेगा। देवेंद्र ने बताया कि बेटियां रोजाना तालीम ले रही हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: हरिद्वार बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, मौके पर जुट गई लोगों की भीड़, जाम भी लगा
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…