बिहार:सासाराम में पटरी से उतरे 20 मालगाड़ी के डब्बे,कई ट्रेनों की सेवा हुई बाधित, अधिकारियों की टीम हुई घटनास्थल के लिए रवाना।

Spread the love

बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुम्हऊ स्टेशन के पास हुआ। हादसे के चलते कई गया-हावड़ा रूट की ट्रेनें प्रभावित हो गईं। रेलकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की कई तस्वीरे भी सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि डिब्बे के पार्ट्स-पुर्जे इधर उधर बिखर गए हैं।0
रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डीडीयू मंडल के डीडीयू -गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर आज 21 सितंबर को 06.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन के अवपथन के कारण अप,डाउन एवं रिवर्सल लाइन बाधित है। मंडल/मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर शीघ्र ही पहुंच रही है। रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- आकाश यादव ने लालू के बड़े लाल पर करवाई प्राथमिकी दर्ज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी लिया नाम
  • Related Posts

    Bihar- अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

    Spread the love

    Spread the loveबॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में उनके बड़े भाई बिजेंद्र…


    Spread the love

    Bihar- उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम की कर दी घोषणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी किन्हें मिली जगह?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *