ब्रेकिंग- अयोध्या में बन गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर,शाम को होती है योगी बाबा की आरती।

अयोध्या-

धर्म नगरी अयोध्या में भगवान श्री रामलला की भव्य मंदिर निर्माण हो रहा इसके साथ ही राम जन्मभूमि से 15 किलोमीटर दूर स्थित मौर्या का पूरवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जहां पर बाकायदा योगी के भजन के साथ आरती भी होती है। इस मंदिर को अयोध्या के ही एक युवक में बनवाया है।दरसअल अयोध्या के राम जन्मभूमि से 15 किलोमीटर व भरत के तपोस्थली भरत कुंड से 3 किलोमीटर दूर मसौधा ब्लाक के मौर्या का पुरवा में रहने वाला युवक आजन आपको योगी प्रचारक बताते हुए प्रभाकर मौर्य ने अपने ही गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना दिया है। इस मंदिर में योगी आदित्यनाथ की आदमकद की मूर्ति बनाई है। जिसे धनुषधारी का अवतार रूप दिया है। यही नहीं इस मंदिर बकायदा भजन के साथ आरती, पूजन उसके बाद भोग भी लगाया जा रहा है। और इस मंदिर का नाम भी योगी मंदिर रखा है। और अब उनके कार्यों से प्रसन्न होकर उनके नाम से भजन भी तैयार कर रहा है।वही योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्या ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराने वाले का मंदिर अपने गांव में बनवाने का संकल्प लिया था। आज श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसलिए आजन संकल्प को भी पूरा करते हुए योगी आदित्यनाथ के नाम पर श्री योगी मंदिर का निर्माण कराया है। और अब उनके नाम पर भजन भी तैयार किया जा रहा है।

और पढ़े  U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…