22 दिन बाद पुलिस के हाथ लगी सफलता, ई रिक्शा चालक आरोपी अनूप सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

अयोध्या-

जनपद की नगर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित विशाल मेगा मार्ट कि अगवा युवती कैशियर के मामले में पुलिस को 22 दिन बाद सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ई रिक्शा चालक आरोपी अनूप सिंह को गिरफ्तार कर गन्ने के खेत से मृतका का कंकाल तथा अन्य सामान बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी कब्जे में लिया है।बता दें कि 27 अगस्त को मार्ट में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती लापता हो गई थी उसके भाई ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में युंवती एक ई रिक्शा से जाते दिखी थी हालांकि तभी से ई-रिक्शा और उसका चालक अनूप सिंह लापता चल रहा था। ई रिक्शा चालक कि एक शख्स बातचीत होने की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस में संबंधित शख्स को हिरासत में लिया और उस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

-वही अयोध्या एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने आज गुरु गोविंद चौराहे से अनूप सिंह निवासी गौरा थाना तारुन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने युवती को अगवा कर हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से मृतका का कंकाल, मार्ट के आईडी कार्ड की डोरी, उसकी जूती, कपड़े, बाल तथा आरोपी का आधार कार्ड मिला है। उसकी निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल, युवती का हैंडबैग तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और आरोपी का मोबाइल बरामद किया गया है।तो वही पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि किराए का कमरा दिलाने के बहाने वह युवती को अपने ई रिक्शा से ले गया और खुद शराब पीता था युवती को एक केन बीयर पिलाया। मदहोश होने के बाद युवती को अपने गांव ले गया तथा शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। असफल होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। सबको पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया तथा उसका मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गया। मामले में दुष्कर्म, हत्या, शव को छुपाने तथा बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का चालान किया जा रहा है।कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस पुलिस की स्वाट टीम तथा सीओ सिटी के नेतृत्व में घटना का हुआ अनावरण हुआ।गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की है।

और पढ़े  लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: सीएम योगी, रक्षामंत्री राजनाथ और गडकरी ने फीता काटकर किया लोकार्पण

Spread the love

Related Posts

UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

Spread the love

Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


Spread the love

अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

Spread the love

Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *