चेतावनी :सरयू का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 19cm ऊपर बह रही सरयू,घाटों पर लगे खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड।

Spread the love

सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी बढ़ाई भी व्यवस्था, आसपास के गांव में भी अलर्ट

अयोध्या- सरयू नदी खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिसको लेकर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगो के लिए खतरा मंडरा रहा है। वहीं अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सरयू नदी में अब खतरे से बचाए जाने के लिए सरयू के घाटों पर जिला प्रशासन ने जंजीर के अंदर स्नान करने के साथ ही स्थान स्थान पर खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
खतरे के निशान से 19cm ऊपर हुई सरयू का जलस्तर, घाटों पर लगे खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड
खतरे के निशान से 19cm ऊपर हुई सरयू का जलस्तर, घाटों पर लगे खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड
प्रति घंटे बढ़ रही सरयू नदी का जलस्तर
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और प्रदेश भर में हुई भारी वर्षा के कारण अयोध्या की सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है मौजूदा समय में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके 19 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सहयोग के आसपास बसे हुए गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरयू का जलस्तर प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। जब कि 2009 में सरयू का जलस्तर हाईएस्ट 94.10 दर्ज किया गया था सरयू नदी का खतरे का निशान 92.7 30 है सरयू का मौजूदा जल स्तर 93.20 चल रहा है जो खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर है।
घाटों पर बढ़ाई गई पुलिस की चौकसी
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अयोध्या में भी प्रशासन ने श्रद्धालुओं को भी सरयू नदी के तट पर गहरे पानी में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है बकायदा पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है जो श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान करने से रोक रहे है सरयु की जलधारा में लगी हुई जंजीरों के आगे ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं से निवेदन किया जा रहा है। तो वहीं सभी घाटों पर चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए है।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में एक और खुलासा, AI कैमरे लगवाने की हुई थी सिफारिश, ट्रस्ट ने नहीं लिया संज्ञान

Spread the love
  • Related Posts

    UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *