Snowfall In Uttarakhand: मौसम का बदला मिजाज और हुई सीजन की पहली बर्फबारी,बदरीनाथ -हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी.

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला और सीजन का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी से नीचे क्षेत्रों में लोगों को ठंडक आ गई। राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा सुचारू शनिवार को सुचारू की गई।
Snowfall In Uttarakhand: मौसम का बदला मिजाज और हुई सीजन की पहली बर्फबारी,बदरीनाथ -हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी.
सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 5780 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। राजधानी देहरादून सहित आस पास के क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। उतराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पूर्णागिरि मार्ग पर लादीगाड़ के पास सड़क पर चट्टान गिरने से आवाजाही बंद हो गई। अलबत्ता चट्टान गिरते वक्त आवाजाही नहीं होने से नुकसान नहीं हुआ। चट्टान के लुढ़कने से ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक आवागमन ठप हो गया। सड़क बंद होने से फंसे बाइक सवारों ने किसी तरह अपने वाहनों को पार कराया।

और पढ़े  देहरादून: CBI कोर्ट का फैसला- फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…