हल्द्वानी / नैनीताल – काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन |

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे डीजल की बचत होगी साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही अन्य इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।

लालकुआं से बरेली रेलवे लाइन विद्युतीकरण का काम पहले हो गया था, बाद में लालकुआं से काठगोदाम तक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद 29 जून को ट्रेन संचालन का परीक्षण भी कर लिया गया था।

हाल के दिनों से रेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह बताते हैं कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सात नियमित ट्रेन के अलावा साप्ताहिक ट्रेनों का भी संचालन होता है।
अभी रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ -काठगोदाम और मुंबई-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
सीपीआरओ पंकज सिंह के अनुसार भविष्य में अन्य ट्रेनों का संचालन भी इसी माध्यम से किया जाएगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि यह रेलवे की एक और उपलब्धि है। इस ट्रेन के संचालन होने से डीजल की काफी बचत होगी। यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

और पढ़े  देहरादून: दून विवि की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देर रात कुलपति का आवास घेरा
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…