फिर भड़के ओवैसी मदरसों के सर्वे को लेकर बोले- संघ के स्कूलों का भी हो सर्वेक्षण

Spread the love

सदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे के खिलाफ आवाज उठाई है। ओवैसी ने इन सर्वेक्षणों को मुस्लिम समुदाय पर निशाना बताया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों, मिशनरी स्कूलों, सरकारी स्कूलों और संघ के स्कूलों का भी सर्वे होना चाहिए। सरकारी मदद से वंचित रहने वाले मदरसों को टारगेट कर उनका सर्वे करना गलत है।

ओवैसी ने इसी के साथ केंद्र सरकार से एक और अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र को नए संसद भवन का नाम बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए। उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में इससे जुड़ा प्रस्ताव पारित कराने के लिए तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मांग की कि राज्य में जो सचिवालय की इमारत बन रही है, उसे भी आंबेडकर का नाम दिया जाए।

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी मदरसों का हो सकता है सर्वे
गौरतलब है कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे कराने की बात कही गई है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू हो चुका है। हालांकि, कई जिलों में अभी तक इसके लिए टीमों का गठन नहीं हो पाया है। उधर शासन ने कहा है कि हर सूरत में यह सर्वे समय से पूरा किया जाए। यहां मदरसों में होने वाली फंडिंग पर फोकस रहेगा। इसके अतिरिक्त 10 अन्य बिंदुओं पर भी सर्वे होगा। इसके लिए सभी जिलों में 10 सितंबर तक टीम बनाकर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  Crime: नोएडा में 83 साल की डॉक्टर को 5 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, एफडी तुड़वाकर ऐंठ लिए 18 लाख

Spread the love
  • Related Posts

    CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास…


    Spread the love

    जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को सत्यम पंडित ने पीटा,सत्यम पंडित ने गाली गलौज कर दी धमकी, कार्रवाई की मांग

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के रहने वाले सत्यम पंडित का नाम एक बार फिर विवादों में है। सत्यम ने 20 घंटे पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह जंतर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *