अयोध्या- समाजवादी व्यापार सभा का 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा

 

 

अयोध्या शहर के गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में समाजवादी व्यापार सभा का 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें पूरे मंडल के व्यापारी शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडे उर्फ बबलू पंडित और महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी..उन्होंने बताया कि PDA व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।नेताओं ने आरोप लगाया कि 10 साल की सरकार में व्यापारी GST और ऑनलाइन व्यापार से पीड़ित हुए हैं। सारे टैक्स व्यापारियों पर ही लाद दिए गए हैं। इसका निदान सिर्फ समाजवादी पार्टी के साथ है..उन्होंने रामपथ चौड़ीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 में व्यापारियों ने जोरदार आंदोलन किया था, जिसके बाद मुआवजा मिला, लेकिन सरकार अपने वादे से पलट गई। दुकान के बदले दुकान देने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में टेढ़ीबाजार में कॉम्प्लेक्स बनाकर 10-10, 20-20 लाख रुपये लेकर दुकानें दी गईं।समाजवादी व्यापार सभा ने दावा किया कि व्यापारियों के साथ हुए छल का परिणाम सरकार को 2024 में भुगतना पड़ा है और 2027 में भी भुगतना पड़ेगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और व्यापारी पूरी तरह सपा के साथ रहेगा।इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, अमृत राजपाल, महासचिव जाफर मीसम, बलराम मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…