अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग

 

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर स्थित बीआरसी मिल्कीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कला प्रतिभा एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने पहुंचकर छात्राओं द्वारा तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों का अवलोकन किया और नन्हीं प्रतिभाओं की रचनात्मकता की सराहना की।
प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता, मेहनत और कलाकौशल को अलग-अलग कलाकृतियों के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया। रंगों और सृजनात्मक सोच से तैयार कृतियों ने प्रदर्शनी को खास बना दिया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने एक-एक कर छात्राओं की कलाकृतियों को देखा और उनके हुनर के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल उसे पहचानने और उचित मंच देने की। विद्यालयों में इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास के साथ उनकी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता भी विकसित होती है।
चंद्रभानु पासवान ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के यही प्रतिभावान बच्चे आने वाले समय में देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और अवसर देना विकसित एवं सशक्त भारत की मजबूत नींव तैयार करने के समान है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में छात्राओं के उत्साह और उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

और पढ़े  बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…