नैनीताल : चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के आरोपी राजेश गुलाटी की शार्ट टर्म बेल 10 दिन बढ़ाई..

Spread the love

हाईकोर्ट ने बुधवार को देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के मामले में आजीवन सजा काट रहे अनुपमा के पति राजेश गुलाटी की शार्ट टर्म जमानत 10 दिन और बढ़ा दी है। कोर्ट ने बीती 21 जुलाई को उन्हें 45 दिन की शार्ट टर्म जमानत दी थी। सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई।

अभियुक्त के अधिवक्ता नीलिमा मिश्रा जोशी की ओर से न्यायालय में दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि राजेश गुलाटी का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। स्वास्थ्य कारणों के चलते जमानत की अवधि बढ़ाई जाए। मामले के अनुसार 17 अक्तूबर 2010 को राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी की हत्या कर दी थी। शव को छुपाने के लिए उसने शव के 72 टुकड़े कर उन्हें डीप फ्रिज में डाल दिया था।

12 दिसंबर 2010 को अनुपमा के भाई के दिल्ली से देहरादून आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। एक सितंबर 2017 को देहरादून कोर्ट ने राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास और 15 लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। कोर्ट ने घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में माना। अर्थदंड में से 70 हजार राजकीय कोष में जमा करने व शेष राशि उसके बच्चों के बालिग होने तक बैंक में जमा कराने के आदेश दिए थे। राजेश गुलाटी पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वर्ष 1999 में उसने अनुपमा के साथ प्रेम विवाह किया था।


Spread the love
और पढ़े  जीएसटी जांच विभाग उत्तराखंड- अधिकारियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर पकड़ा, 150 करोड़ का GST घोटाला
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *