दुखद खबर : रुड़की हादसे में घायल हुई एसडीएम संगीता कनौजिया की मौत,एम्स ऋषिकेश में चल रहा था इलाज..

Spread the love

हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।

26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था। एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनके सिर और जबड़े में चोट लगी थी। हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज जा रहा था, लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- पहली बार छह लाख छात्रों को निशुल्क कॉपियों का उपहार, समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिलेगा लाभ
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *