Uttarakhand Bus Accident- आईटीबीपी के 12 जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, प्रशासन की टीम मौके पर

उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। राहत-बचाव कार्य में जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जावन सुरक्षित है। गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे परआईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़कने वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। जख्मी जवानों का सिन्याड़ी से पांच किमी दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…