पौड़ी – जिलाधिकारी ने स्वयं डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से किया आंकलन,दिये ये निर्देश।

<strong>पौड़ी – जिलाधिकारी ने स्वयं डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से किया आंकलन,दिये ये निर्देश।</strong>

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 व 3 पर 30×30 सेमी रोड खुदवाकर सड़क की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं वर्नियर कैलिपर्स के माध्यम से सैंपल की मोटाई का आंकलन किया। गौरतलब है की डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर की गई जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर निर्णय हेतु विचाराधीन है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि श्रीनगर को निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट पर शासन स्तर से निर्णय आने का समय तय नहीं है, इसलिए जनसमस्याओं के मद्देनजर मोटरमार्ग के गड्ढों का पैचवर्क कार्य करवाना सुनिश्चित करें। जिससे मोटर मार्ग पर यातायात के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।<strong>पौड़ी – जिलाधिकारी ने स्वयं डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से किया आंकलन,दिये ये निर्देश।</strong> जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल की मोटाई निर्धारित मानक 25 मिली मीटर के लगभग पाई गई, जबकि मोटर मार्ग की निचली परत की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, जिससे जगह जगह पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां जहां पर गड्ढे हुए हैं वहां पर पैचवर्क का कार्य बेहतर करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उफल्डा-बिलकेदार मोटर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारी को मार्ग के किनारे नाली बनाने तथा रेलवे के अधिकारियों को मार्ग में जहां-जहां गड्ढे हुए हैं उसे ठीक करने व निरंतर रूप से मोटर मार्ग में पानी के छिड़काव करने के निर्देश दिए। जिससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानी न हो। <strong>पौड़ी – जिलाधिकारी ने स्वयं डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से किया आंकलन,दिये ये निर्देश।</strong>
जिलाधिकारी ने जनासू में हो रहे रेलवे के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सावधानी से कार्य करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने टर्नल में जाकर वहां कार्य कर रही मशीन का जायजा भी लिया।

और पढ़े  ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…