उत्तराखंड में 16 नवंबर से डिजिटल स्व-गणना शुरू होगी। इसकी शुरुआत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्व-गणना कराकर कराने की तैयारी है। जनगणना निदेशालय ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी पुलिस
संवेदनशील क्षेत्रों में विवाद की संभावना को देखते हुए पुलिस तैनाती के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड में मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणकों के साथ विवाद हुए थे। जनगणना कार्य निदेशालय के अनुरोध पर डीजीपी ने सभी कप्तानों को यह निर्देश दिए हैं। आबादी गणना पूरी होने के बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक संशोधन फेज चलेगा। इस दौरान जन्मे और मृत्यु के आंकड़ों को जोड़ने तथा त्रुटियों को दूर करने का काम होगा।








