मोटाहल्दू किसान सेवा समिति के वार्षिक अधिवेशन मे विधायक ने सदस्यों को 68.50 लाख का ऋण वितरण चैक दिए …

मोटाहलदू-
बहुउद्देशीय मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड का 43 वाँ वार्षिक अधिवेशन समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में लक्ष्मीनारायण बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। बैठक मैं मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक नैनीताल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों वह जनप्रतिनिधियों ने समिति से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारियां ली और अपने विचार व्यक्त करें। समिति की ओर से इस अधिवेशन में लगभग ₹68.50 लाख का ऋण किसानों को वितरण किया गया
<strong>मोटाहल्दू किसान सेवा समिति के वार्षिक अधिवेशन मे विधायक ने सदस्यों को 68.50 लाख का ऋण वितरण चैक दिए …</strong>
बैठक का संचालन समिति के प्रबंध निर्देशक चंद्र प्रकाश सिंह शाही ने किया तथा बैठक में आय व्यय का ब्यौरा समिति के आंकिक विपिन चंद्र बमैठा द्वारा पढ़ा गया तथा मंच संचालन सहआंकिक प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा किया गया समिति का वर्ष 2022-23 का 19 करोड़ 44 लाख 70 हजार का अधिकतम दायित्व पास किया गया तथा अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल द्वारा समिति सदस्यों को उनके हिस्से का लाभ देने की घोषणा की गईं, समिति का वर्ष का लाभ 6.11 लाख रहा।
आयोजित बैठक के उपरांत ऋण
मेला कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा 65 सदस्यों को 43 लाख, दुधारू पशु योजना ऋण
4 समूहो को 17.50 लाख तथा, 16 सदस्यों को 8 लाख विविध ऋण कुल 101 सदस्यों को 68.50 लाख ऋण 0 प्रतिशत ब्याज दर पर वितरित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से उप निबंधक सहकारिता कुमाऊं मंडल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, ग्राम प्रधान सीमा पाठक, बिपिन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, दलीप सिंह गाड़िया, चंद्रशेखर कबडाल, विक्की पाठक, संजय पाठक, चंद्र प्रकाश, हरीश भट्ट, कमला कबडाल, हरिप्रिया जोशी, कीर्ति पाठक, अनिल पांडे, ईश्वरी दत्त जोशी, खिमानन्द जोशी, विपिन चंद्र बमेठा, प्रकाश चंद्र जोशी, रोहित बमेठा, मनोज पपोला, लोकेश भट्ट, हर्षित जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी: रॉयल्टी पर पुरानी व्यवस्था का शासनादेश जारी, ठेकेदारों ने स्थगित की हड़ताल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…