हादसा:श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की भीषण टक्कर, एक ही गांव के 6 लोगों की मौत

इस रविवार को भी गांव के सोहन सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली में 50 से अधिक श्रद्धालु सुबह करीब नौ बजे गांव से रवाना हुए। छुट्टी का दिन होने के कारण इन श्रद्धालुओं में कई बच्चे भी शामिल थे। सिरसा के पास नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की टक्कर में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।हादसा:श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की भीषण टक्कर, एक ही गांव के 6 लोगों की मौत
सत्संग के लिए बसगर गांव के भजन सिंह और उसकी पुत्री सुमन कौर ट्रॉली में सवार थे। सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सोहन सिंह अपनी पत्नी गुरनाम कौर, पुत्र जसविंदर सिंह और पिता महेंद्र सिंह को भी अपने साथ ले जा रहा था।
इसी तरह श्रमिक जसवंत सिंह की पत्नी जसविंदर कौर (36) अपनी बेटी कोमल को साथ लेकर गुरु घर के लिए रवाना हुई थी, हादसे में जसविंदर कौर हादसे की भेंट चढ़ गई। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गांव में चारों ओर सिर्फ रोने की ही आवाज सुनाई दे रही है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने पीड़ितों के घर पहुंच कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं किच्छा अस्पताल लाए गए 25 घायलों को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बहेड़ी अस्पताल से भी सभी घायलों को बरेली जिला अस्पताल भेजा गया है। इधर डीएम युगल किशोर पंत ने दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और शासन को अवगत कराया।

और पढ़े  देहरादून- ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…