रामनगरी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना आई सामने,आरोपी गिरफ्तार

रामनगरी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना आई सामने,आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या –

एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना सामने आई है।बीकापुर क्षेत्र में एक दुकानदार ने टॉफी देने के बहाने उसे घर के अंदर बुलाया और दुष्कर्म किया. बदहवास हालत में बच्ची रोती हुई जब अपने घर पहुंची, तब लोगों को जानकारी हुई. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.रामनगरी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना आई सामने,आरोपी गिरफ्तार घटना को लेकर गांव के लोगों में काफी नाराजगी है. उन्होंने पुलिस से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.दरसअल पूरा मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।वही पीड़ित के दादाजी ने बताया कि बच्ची घर से पैसा लेकर टॉफी लेने गई थी. दुकान पर अकेला दुकानदार बैठा हुआ था. दुकानदार ने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।उन्होंने बताया कि बच्ची रोते हुए घर पहुंची. जब बच्ची से पूछा गया तो उसने बताया कि दुकानदार ने उसके साथ गलत काम किया है. आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।मामले की जानकारी देते हुए बीकापुर क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मासूम बच्ची को तुरंत मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।रामनगरी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना आई सामने,आरोपी गिरफ्तार

और पढ़े  चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

Related Posts

राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…