अयोध्या- भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से खुदरा व्यापार में आयी मंदी से उभरने के लिए एसआईटी की तर्ज पर कमेटी बनाने की मांग

व्यापार अधिकार मंच के संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने व्यापार विशेष तौर पर असंगठित खुदरा व्यापार में आयी मंदी से उभरने के लिए एसआईटी की तर्ज पर कमेटी बनाने की मांग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की है। उनका कहना है कि सभी वर्ग के खुदरा व्यवसाय में 30 से 60 प्रतिशत तक गिरावट आयी है, जिससे व्यापार समाप्त होने के कगार पर है, इससे बेरोजगारी व भुखमरी की समस्या बढ़ सकती है।
अयोध्या-  भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से खुदरा व्यापार में आयी मंदी से उभरने के लिए एसआईटी की तर्ज पर कमेटी बनाने की मांग अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गठित यह टीम इन विषयों पर जांच करे कि व्यापार को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है, उनके सुझाव का लाभ व्यापक स्तर पर सभी प्रकार के व्यापारियों को हो, केन्द्र व प्रदेश सरकार को भले ही टैक्स की प्राप्ति हो रही है, परन्तु वह अन्य श्रोतो से हो रही है, बड़े पैमानें पर व्यापारी मंदी से प्रभावित है। वहीं आनलाईन खरीददारी 2019 में केवल 4 बिलियन डालर थी आज 20 बिलियन डालर तक पहुंच गयी है। 2030 तक इसके 200 बिलियन डालर तक पहुंचने की सम्भावना है। होल सेल व रिटेल में बड़े बड़े उद्योगपतियों का दखल हो रहा है। लगातार रिटेल आउटलेट खुल रहे है। जिसका नुकसान छोटे व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है। इसके लिए एक नीति बनाने की आवश्यकता है।
उन्होने बताया कि कोविड के समय जीइसीएल के तहत व्यापारियों को उनकी लिमिट के अनुसार ऋण उपलब्ध कराये गये थे, परन्तु व्यापारी मंदी से अभी तक उबर नहीं पाया है। जिसके कारण जीआईसीएल की किस्त भरना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा है। सरकार या तो इसकी अवधि बढ़ा दे अथवा इसे लिमिट में एडजेस्ट कर दे। अन्यथा यह व्यापारियों के लिए काफी दिक्कत भरा साबित होगा। इस सम्बंध में 21 अगस्त को सांसद लल्लू सिंह को प्रधानमंत्री के लिए तथा 22 अगस्त को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस अवसर पर विश्व प्रकाश रुपन, कमल कौशल, राजेश जायसवाल, मो सिराज, प्रवीण रस्तोगी, संदीप गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल, शैलेन्द्र सोनी रामू, मोहित सिंह बाबी उपस्थित रहे।

और पढ़े  बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री, ऐसे होंगे दर्शन
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…