महाराजगंज जनपद के गुरचिहा गांव में भारी पुलिस फोर्स बल के बीच प्रधान की मृत्यु के बाद कराया जा रहा उप चुनाव का मतदान

–महाराजगंज जनपद के गुरचिहा गांव में भारी पुलिस फोर्स बल के बीच प्रधान की मृत्यु के बाद कराया जा रहा उप चुनाव का मतदान

यूपी के महाराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव में प्रधान की मृत के बाद आज उपचुनाव कराया जा रहा है । आज,सुबह से ही ग्रामीण मतदान कर रहे है वही गांव की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है । दरअसल हमेशा सुर्खियों में रहने वाला उक्त गांव में चुनाव को लेकर पीएससी समते भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है यही नहीं चुनाव को देखते हुए कोल्हुई पुलिस ने चुनाव लड़ रहे दोनों पक्षों के 74 लोगों पर 107 और 116 के तहत कार्रवाई भी कर चुकी है । आज सुबह से ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण मतदान कर रहे हैं । महाराजगंज जनपद के गुरचिहा गांव में भारी पुलिस फोर्स बल के बीच प्रधान की मृत्यु के बाद कराया जा रहा उप चुनाव का मतदानउपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस फोर्स गांव में पूरी तरह से तैनात है क्योंकि उक्त गांव काफी संवेदनशील है इसी कारण पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है वही 5 अगस्त को काउंटिंग की तिथि भी निर्धारित की गई है । एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि जनवाद में आज दो ब्लॉकों में चुनाव हो रहा है जिसमे एक ग्राम प्रधान,दो बीडीसी और एक ग्राम पंचायत सदस्य का उपचुनाव हो रहा है जिसको लेकर गांव में पीएससी और चार थाने की पुलिस फोर्स मौजूद है जिससे चुनाव शांतिपूर्ण वढंग से चुनाव को कराया जा सके ।

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…