ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि

नई दिल्‍ली

उत्‍तर रेलवे ने जम्‍मू-कश्‍मीर में एस्‍केप टनल टी-13 का ब्रेक-थ्रू किया
ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धिऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि

श्री आशुतोष गंगल, महाप्रबंधक, उत्‍तर रेलवे ने बताया कि उत्‍तर रेलवे ने दिनांक 02.08.2022 को कटड़ा-बनिहाल रेल सेक्‍शन के डुग्‍गा और बसिंधाधर रेल स्‍टेशनों के बीच बन रही एस्‍केप टनल टी-13 का ब्रेक-थ्रू करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टी-13 एस्‍केप टनल की लम्‍बाई 9.1 किलोमीटर और व्‍यास 4.6 मीटर है । घोड़े की नाल के आकार वाली इस टनल के दोनों सिरों को 2 अगस्‍त, 2022 को खोला गया । इस बचाव सुरंग को सभी चुनौतियों से निपटते हुए पॉंच वर्ष में तैयार किया गया है । अंतर्राष्‍ट्रीय रेल मानकों के अनुसार 3 किलोमीटर से अधिक लम्‍बी मुख्‍य सुरंग के साथ एस्‍केप टनल बनाई जाती हैं जोकि मुख्‍य सुरंग के समानांतर होती हैं और ये आकार में उससे छोटी होती है । इस टनल का ब्रेक-थ्रू समूचे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा तथा कश्‍मीर घाटी को समूचे भारत के साथ जोड़ने की राष्‍ट्रीय परियोजना को साकार करने में एक महत्‍वपूर्ण कड़ी है । ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि
इस एस्‍केप टनल के निर्माण के दौरान आई प्रमुख चुनौतियों में दुर्गम क्षेत्र, दूरवर्ती इलाके, अस्थिर भू-भाग और प्रतिकूल मौसम की स्थितियों के साथ-साथ सामाजिक दिक्‍कतें शामिल रहीं ।
इस टनल का ब्रेक-थ्रू समूचे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा ।

(दीपक कुमार)
मुख्‍य जनसम्‍पर्क अधिकारी

और पढ़े  यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…