Accident Uttar Pradesh : ऑटो और इनोवा में जबरदस्त भिडंत,हादसे में 7 लोगो की मौत,2 लोग गंभीर रूप से घायल.

Spread the love

बांदा जिले में शुक्रवार शाम इनोवा और ऑटो में जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने ऑटो में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें आपे चकनाचूर।

इस हादसे के बाद कई यात्रियों के शव ऑटो के मलबे में फंसे हुए हैं। इनोवा पानी भरे गड्ढे में कूदी और अनियंत्रित होकर ऑटो से भिड़ गई। चालक मौके से फरार है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियां ले जा रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ऑटो दो भाग में बंट गया। ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।


Spread the love
और पढ़े  चंपय राय सहयोगियों से बोले- SIT की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा, यहां रुकने की चर्चा
  • Related Posts

    एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर…


    Spread the love

    रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में रविवार देर रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय विपिन कुमार की पेट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *