हाईवे पर हादसा :- नारकोटा में निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से 8 मजदूर मलबे में दबे, 2 मजदूरों की मौत.

Spread the love

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। तभी यह हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। जबकि छह घायल हो गए।
भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। नदी नाले भी उफान पर है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  केसी वेणुगोपाल ने की प्रेसवार्ता, कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम मंदिर पर भी बोले
  • Related Posts

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण के बाद आज चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *