2022 Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंच धोए कांवड़ियों के पैर,मालाएं पहनाकर किया स्वागत,देखें एक झलक |

2022 Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंच धोए कांवड़ियों के पैर,मालाएं पहनाकर किया स्वागत,देखें एक झलक |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं देखने आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। डामकोठी के निकट ओमसेतु गंगा घाट पर सुबह वह कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के पैर धोकर और उन्हें मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
<strong>2022 Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंच धोए कांवड़ियों के पैर,मालाएं पहनाकर किया स्वागत,देखें एक झलक | </strong>
इससे पूर्व जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू हो जाएंगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कनखल स्थित बैरागी कैंप में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। शिवभक्तों के लिए बैरागी में खानपान से लेकर कई तरह की दुकानें सज गई हैं।
अब पांच दिन बैरागी कैंप डाक कांवड़ियों से गुलजार रहेगा। रोड़ीबेलवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू में लगने वाले बाजारों में अब शिवभक्तों की संख्या कम दिखेगी।

और पढ़े  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: CM धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…