घिनौनी हरकत : प्रबंधक ने छात्रा को ऑफिस में बुलाकर की घिनौनी हरकत,भागकर बचाई जान,आरोपी हुआ गिरफ्तार.

क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने छठी की छात्रा को ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी कर दी। जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रबंधक को चौकी ले आई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार सुबह बारिश के कारण एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा थोड़ा विलंब से स्कूल पहुंची। बारिश के कारण चार-पांच बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय स्कूल प्रबंधक चित्तरंजन सरकार ने छात्रा को अपने ऑफिस में बुला लिया। आरोप है कि पढ़ाने के बहाने प्रबंधक छात्रा से छेड़खानी करने लगा।

किसी तरह प्रबंधक के चंगुल से छूटकर छात्रा ने कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को प्रबंधक की हरकतों की जानकारी दी। इससे गुस्साए परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए और प्रबंधक को जमकर खरीखोटी सुनाई।

पहले भी कर चुका ऐसी हरकतें

जानकारी होने पर चौकी प्रभारी संजीत कुमार मौके पर पहुंच गए और आरोपी प्रबंधक को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले आए। कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक सोनिका जोशी ने छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी पहुंचे कुछ अभिभावकों ने बताया कि प्रबंधक पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है लेकिन बदनामी के डर से अभिभावकों ने मामले को अपने स्तर से ही रफादफा कर दिया था।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…