Covid-19 :भारत में कोरोना ने फिर एक बार बढ़ाई चिंता, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.50 के करीब, वही 56 लोगों की हुई मौत

Spread the love

भारत में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (16 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,760 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,687 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,044 नए मामले सामने आए हैं और 18,301 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 56 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,660 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 601 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर 3.64 फीसदी दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 19,43,026 मामले सामने आ चुके हैं और 26,289 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में कहा गया कि एक दिन पहले 16,499 सैंपलों की जांच की गई। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार के आंकड़ों में 520 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी। बुलेटिन में कहा गया कि वर्तमान में दिल्ली में कोविड के 2,010 मरीज उपचाराधीन हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को लेकर फिर जारी की चेतावनी

कोरोना वायरस महामारी ने फिर से सिर उठा लिया है। ढाई साल से कहर ढा रहे कोरोना वायरस के एक नए सब-वैरिएंट ने अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के इस सब-वैरिएंट को बीए.5 नाम से जाना जा रहा है। कई विशेषज्ञों ने इसे अब तक सबसे अधिक संक्रामक सब-वैरिएंट बताया है। इसके तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दुनिया के तमाम देशों से मास्क पहनना फिर से अनिवार्य करने की गुजारिश किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    Spread the love

    Spread the loveउद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में…


    Spread the love

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

    Spread the love

    Spread the love     दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *