Uttarakhand Covid-19 : उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना 115 नए केस मिले, राज्य में लगनी शुरू हुई निशुल्क बूस्टर डोज|

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 115 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 515 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1540 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 79, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 07, ऊधमसिंह नगर में 11, अल्मोड़ा, चमोली व टिहरी में एक-एक और उत्तरकाशी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

लगनी शुरू हुई निशुल्क कोविड बूस्टर डोज

कोविड टीकाकरण का अमृत महोत्सव उत्तराखंड में भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को देहरादून के गांधी शताब्दी चिकित्सालय में टीकाकरण केंद्र पर मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री धामी और लाभार्थी अनिता जोशी को बूस्टर डोज लगवाई गयी।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और FIR दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…