Uttarakhand Weather Alert 19 July : राज्य में 19 जुलाई को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी,दिशा-निर्देश जारी

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 19 जुलाई को कुमाऊं मंडल के जिलों और इससे लगते गढ़वाल मंडल के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके देखते हुए सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव एवं ड्यूटी ऑफिसर जयलाल शर्मा की ओर से जिलों को जारी पत्र में कहा गया है कि संभावित आपातकालीन स्थिति को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर सावधानी, सुरक्षा और आवागमन में नियंत्रण बरता जाए।

सभी विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय बनाएं। इस दौरान आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, डब्ल्यूबी, सीपीडब्लूडी आदि विभाग किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर तत्काल उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे।
इसके अलावा सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। सभी चौकी-थाने आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। कहीं पर भी आपदा की दृष्टि से यदि कोई फंस जाता है तो जिला प्रशासन की ओर से उसके लिए खाने-पीने और मेडिकल की व्यवस्था की जाएगी।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…