हल्द्वानी / नैनीताल : राज्य के प्रसिद्ध त्योहार हरेले पर सारथी फाउंडेशन ने घर – घर जाकर बाटे पोधे

<strong>हल्द्वानी / नैनीताल : राज्य के प्रसिद्ध त्योहार हरेले पर सारथी फाउंडेशन ने घर – घर जाकर बाटे पोधे </strong>

उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्योहार हरेले के अवसर पर आज दिनांक 16 जुलाई 2022 सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा घरों में जाकर आंवले,बेलपत्र,गिलोई और एलोवेरा के पोंधों का वितरण किया गया और उनसे इन पेड़ों की देखरेख का वचन भी लिया।जैसा कि सभी को मालूम है कि उत्तराखंड में हरेले का उत्सव हरियाली के रूप में मनाया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन अगर कही पर भी कोई भी पोंधा लगाया जाता है तो वह जरूर कामयाब होता है।इसी परंपरा को देखते हुए आज सारथी फाउंडेशन समिति ने अपने कार्यालय मैं वृक्षारोपण किया तत्पश्चात श्री नवीन पंत,एवं श्री ज्ञानेंद्र जोशी को श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी ने पोंधे दिए इसके बाद संस्था के सदस्यों ने सर्वप्रथम ओल्ड इनर व्हील की सम्मानित सदस्या श्रीमती अमिता मेहरा एवं उनके सुपुत्र श्री विशाल मेहरा,श्री दिशांत टंडन एवं श्रीमती वर्षा टंडन,श्रीमती दीप्ति चुफाल आदि को पोंधे देकर उनसे पोंधो के रखरखाव का वचन लिया।
आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सारथी फाउंडेशन समिति मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी हलद्वानी श्री मदन बिष्ट जी का धन्यवाद करते है कि उन्होंने अल्प समय में हमें पोंधे उपलब्ध करवाए।

और पढ़े  अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…