खेसारी लाल यादव है बड़े दिलवाले – नीलू शंकर सिंह

Spread the love

लखनऊ –
भोजपुरी फ़िल्म जगत की अमीषा पटेल कही जाने वाली अभिनेत्री नीलू शँकर सिंह ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार सुरों के बादशाह युवा दिलों की धड़कन खेसारी लाल यादव बड़े दिलवाले है। वो एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ बहुत ही लाजवाब इंसान है और खेसारी लाल यादव जी के अंदर एक भी परसेंट स्टारडम का ईगो नही है वो बहुत ही डाउन टू अर्थ है। वो अपने को स्टार और साथ मे काम करने वाले लोगो का बहुत ख्याल रखते है और कही पर कुछ समझ नही आता तो बताते है। सच बताये तो उनके साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे बहुत अच्छा लगा उम्मीद है आगे भी खेसारी जी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि उनका और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के दो बोलबम सांग आने वाले है जो बहुत ही लाजवाब और धमाकेदार है आशा है आप सभी को बेहद पसंद आयेंगे और सबसे अच्छी बात है कि हमारी जोड़ी की शुरुआत महादेव के बोलबम सांग से हुई है।
आप सभी से यही कहूंगी जब ये सांग आये तो आप सभी इन दोनों गानों को जरूर देखें और अपना प्यार आशीर्वाद अपनी नीलू शँकर सिंह पर जरूर बनाये रखे।
बता दे नीलू शँकर सिंह की कई फिल्में इस साल आने वाली है जिनमे कुछ का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है और कुछ की शूटिंग होने वाली है। बहुत जल्द ही इसकी जानकारी आप सभी दी जायेगी। बस ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखे नीलू शँकर सिंह पर।

और पढ़े  अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पास गंदगी का अंबार, कॉलोनीवासियों का जीना दूभर

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *