LPG Cylinder Price -जनता को महंगाई का लगा एक और झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG, जानिए क्या है आपके शहर में नया रेट||

Spread the love

महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं।
इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

गौरतलब है कि पहली बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में एक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,012 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई दिल्ली में 6 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट-: 10वीं का पास फीसदी 92.10 और इंटर का रिजल्ट 85.11 प्रतिशत
  • Related Posts

    उत्तराखंड बोर्ड Result 2026: लड़कियां फिर रहीं आगे, लड़कों को 10वीं में 6.16 तो 12वीं में 8.05 फीसदी का फासला 

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित कर दिए हैं। 10वीं में रामनगर…


    Spread the love

    ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड: शाबाश-  टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *