महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने ली बैठक

Spread the love

मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने विभागीय सचिव को दिए निर्देश कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की समस्या का जिले स्तर पर ही हो निस्तारण. जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नही करते आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की समस्याओं का निराकरण तो सचिव को दिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश .भवनों के बकाया भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द कर दिया जाए दूर-रेखा आर्या

देहरादून – आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में माननीया मंत्री महोदया ने महिला सशक्तिकरण विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों के ऊपर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के संबंध में मंत्री महोदया ने बैठक में कहा कि नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का लाभ अब आंगनबाड़ी बहनों को भी मिलेगा! मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रस्ताव तत्काल कैबिनेट में लाया जाये। वहीं बैठक में हर साल 08 अगस्त को दिए जाने वाले वीरांगना तीलू रौतेली और आंगनवाड़ी सम्मान पुरुस्कार के बारे में भी चर्चा हुई। जो राज्य में उत्कृष्ट व साहसी कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकार्तिओ को दिया जाता है, मंत्री महोदया ने विभागीय अधिकारियों को वीरांगना तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी सम्मान पुरुस्कार को लेकर एक हफ्ते में विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए।

वही इस दौरान मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों के बकाया भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर कर ऐसे सभी भवनों का भुगतान कर दिया जाए

और पढ़े  कोटद्वार- दुगड्डा में हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत

इस दौरान बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री हरि चंद्र सेमवाल जी,उपनिदेशक श्री एस.के. सिंह जी,डीपीओ श्री विक्रम सिंह जी,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा जी मौजूद रहे ।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *