COVID-19 : भारत में फिर खतरनाक हुआ कोरोना, सक्रिय मरीज 1 लाख के नजदीक, 24 घंटे में मिले 17 हजार से ज्यादा नए केस..

भारत में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हर दिन 10 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में फिर से 11,793 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। भले ही यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम हो, लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को देश में 17,073 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 96,700 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं।

एक दिन में 27 की मौत
देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने देश में 27 की जान ले ली। जबकि, एक दिन पहले 21 लोगों की मौत हुई थी। अब देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 525047 पहुंच गई है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…