Covid – 19 : देश में बिते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए केस, इतने लोगों की गई जान, संक्रमण दर भी बढी।

भारत में बीते 24 घंटे में 16,103 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई  थी। रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है। 

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…