हैलो Control Room : अगर SSP प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर हुआ तो अपनी जान दे दूंगा,जिद पर अड़ा युवक.

एसएसपी प्रभाकर चौधरी गरीबों के मसीहा हैं। उनका ट्रांसफर हो गया तो मैं जान दे दूंगा। रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन कॉल पर ये बातें सुनते ही पुलिसकर्मी चौंक गए। पुलिसकर्मियों ने ही पीआरवी और थाना पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने नंबर पर बात की तो युवक उनको रोकने की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस के पूछने पर भी युवक ने यह नहीं बताया कि वह कहां से बोल रहा है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बता दें कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी का शनिवार को आगरा के लिए तबादला हो गया है। शान नाम के एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर उनका ट्रांसफर रुकवाने की मांग की। उसने कहा कि वह गरीबों के मसीहा थे।उन्होंने मुझे इंसाफ दिलाया था। यदि उनका ट्रांसफर हुआ तो मैं अपनी जान दे दूंगा।
रोहित सिंह सजवान होंगे नए एसएसपी
बता दें कि सोमवार से मेरठ के नए एसएसपी रोहित सिंह सजवान चार्ज संभालेंगे। आईपीएस रोहित सिंह सजवान मूलरूप से टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं। एसपी सिटी बरेली के बाद महाराजगंज के एसपी, गोरखपुर और फिर एसएसपी बरेली बनाया था। अब उनको मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में अपने प्रशिक्षण के दौरान कई पदक और सम्मान जीते हैं।

बैच 2013 के आईपीएस रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है। वह पौने दो साल से बरेली में तैनात थे। रोहित ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि मेरठ में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा और कानून व्यवस्था प्राथमिकता रहेगी। बेहतर पुलिसिंग करने की कोशिश रहेगी।

और पढ़े  आफत की बारिश: बाढ़ से हालात भयावह, चित्रकूट में 80 घर गिरे, प्रयागराज में आबादी तक जलभराव, ये नदियां उफान पर
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…